कोरबा | जिले के रजगामार क्षेत्र में भाजपा नेता और उनके करीबियों की दबंगई का मामला सुर्खियों मे गया है। भगवा चौक पर हुई मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने भाजपा नेता अनिल चौरसिया समेत उनके कई रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष की शिकायत पर ठेकेदार और उसके साथियों के खिलाफ भी एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, रजगामार निवासी ठेकेदार अभिषेक जायसवाल ने पुलिस को बताया कि 26 मार्च की रात करीब 11:30 बजे वह अपने दोस्तों (नंदू श्रीवास और अर्पित अग्रवाल) को छोड़ने जा रहा था। भगवा चौक के पास सनील चौरसिया ने गाली-गलौज करते हुए उनकी गाड़ी रुकवाई।
जब अभिषेक ने विरोध किया, तो सनील ने अपने भाई और भाजपा नेता अनिल चौरसिया के पद का रौब दिखाते हुए विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि सनील चौरसिया, अनिल चौरसिया, कौशल चौरसिया और सचिन चौरसिया ने मिलकर ठेकेदार और उसके साथियों की जमकर पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी।
रजगामार पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ‘काउंटर केस’ दर्ज किया है।
प्रथम पक्ष (अभिषेक की शिकायत पर): भाजपा नेता अनिल चौरसिया, सनील, कौशल और सचिन चौरसिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 3(5), और 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
द्वितीय पक्ष (सनील की शिकायत पर): अर्पित अग्रवाल, अभिषेक जायसवाल, नित्या श्रीवास, साहिल दास और गजेंद्र भार्गव उर्फ सोनू के खिलाफ भी उन्हीं धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
चोट के निशान: मारपीट में ठेकेदार अभिषेक जायसवाल के सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। अर्पित और नंदू को भी चोटें लगी हैं।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा
स्थानीय स्तर पर भाजपा नेता का नाम सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। सनील चौरसिया द्वारा अपने बड़े भाई अनिल चौरसिया का नाम लेकर जेल भिजवाने की धमकी देने की बात भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
पक्ष आरोपी धाराएं (BNS)
पक्ष-1 अनिल चौरसिया, सनील व अन्य 115(2), 296, 3(5), 351(3)
पक्ष-2 अभिषेक जायसवाल, अर्पित व अन्य 115(2), 296, 3(5), 351(3)

More Stories
वन मंत्री केदार कश्यप का काफिला सड़क हादसे का शिकार, 4 पुलिस कर्मी और ड्राइवर गंभीर
फैमिली कोर्ट की काउंसिलिंग में फिर विवाद: पत्नी पर पति से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप
राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गीतांजलि कौशिक के नेतृत्व में बोदरी में ,मटकी फोड़कर जताया विरोध