हितेश पाण्डेय जांजगीर। जिले में अखिल भारतीयट्रेड यूनियन का तीसरा जिला सम्मेलन मड़वा ग्राम के साहू भवन में आयोजित किया गया साथ ही विशाल रैली भी निकाली गई। जिसमे मुख्य अतिथि हरिनाथ सिंह जी ( छ. ग. एटक महासचिव ), विशिष्ट अतिथि महेश बनाफर जी ने सभा को सम्बोधित किया. इस सम्मेलन में जिले के नवनियुक्त 31 पदाधिकारियों के नामो की घोषणा की गई। विशिष्ट अतिथि महेश बनाफर ने बताया की पदाधिकारियों की नियुक्ति सर्वसम्मति से 3 वर्ष के कार्यकाल के लिए की जाती है, नियुक्ति करते समय कार्यकर्त्ता की योग्यता और संगठन के लिए विगत वर्षो में किये गए कार्य को देखते हुए पदभार दिया जाता है। इस सम्मेलन में अध्यक्ष सुधीर यादव, उपाध्यक्ष नसीम बनो, भारती देवी साहू, आशा सोनी, श्याम बरेठ, राजेश शुक्ला, जिला सचिव – रघुनन्दन प्रसाद सोनी, कोषाध्यक्ष – आदेश राम साहू, सहसचिव – हेमलता निषाद, मिडिया प्रभारी – मनक राम केवट, श्रीकांत साहू, कार्यकारिणी सदस्य महेश राज सिंह बनाफर, तारा शंकर, निर्मला कंवर, अनुराधा शुक्ला, संगीता सावरकर, तिलकराम साहू, अमृत लाल साहू, लाल चंद देवांगन, कृष्णा साहू, नागेश साहू, दीपक देवांगन, हरिदेवांगन, गणेशिया सहित कुल 31 पदाधिकारियों के नामो की घोषणा की गई. नवनियुक्त अध्यक्ष ने बताया की प्रदेश एवं जिले में मजदूर के हक़ की लड़ाई उनका प्रमुख उद्देश्य है, न्यूनतम उचित मजदूरी और रोजगार हर मजदूर का अधिकार है।


More Stories
वन मंत्री केदार कश्यप का काफिला सड़क हादसे का शिकार, 4 पुलिस कर्मी और ड्राइवर गंभीर
फैमिली कोर्ट की काउंसिलिंग में फिर विवाद: पत्नी पर पति से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप
राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गीतांजलि कौशिक के नेतृत्व में बोदरी में ,मटकी फोड़कर जताया विरोध