कोरबा। नेशनल सेफ्टी मंथ (National Safety Month) के अवसर पर, LIPL सेफ्टी टीम (बालको साइट) ने आज कोरबा स्थित बिलासा ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया। इस वर्ष की सुरक्षा थीम “Engage, Educate and Empower people to Enhance Safety” को समर्पित यह कार्यक्रम मानवता की सेवा की एक अनूठी मिसाल बना।

इस पूरे कार्यक्रम का सफल समन्वय वेद पारीक (Ved Pereek), धर्मेंद्र वर्मा (Dharmendra Verma) और जयंत नायक (Jayanta Nayak) एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। उनके कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में कुल 45 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और रक्तदान कर ‘जीवन रक्षक’ की भूमिका निभाई।
आयोजकों ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज को सुरक्षा के प्रति Engage (जोड़ना), स्वास्थ्य के प्रति Educate (शिक्षित करना) और जीवन बचाने के लिए Empower (सशक्त बनाना) है। महात्मा गांधी के संदेश— “खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप दूसरों की सेवा में खुद को खो दें” से प्रेरित होकर सेफ्टी टीम ने इस पुनीत कार्य को संपन्न किया।
बिलासा ब्लड बैंक की मेडिकल टीम ने LIPL सेफ्टी टीम (बालको साइट) के इस सामाजिक प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

More Stories
राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गीतांजलि कौशिक के नेतृत्व में बोदरी में ,मटकी फोड़कर जताया विरोध
OPS की मांग को लेकर बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ महासंघ ने चेयरमेन के नाम मुख्य अभियंता मड़वा को सौपा ज्ञापन
नव विवाहिता को दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर मारपीट करने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्यवाही,मामले में पति एवं जेठानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल