हितेश पाण्डेय जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में ACB की बड़ी छापेमार कार्रवाई सामने आयी है । यह कार्यवाही बिजली विभाग (CSPDCL) में हुई जहां JE राजेंद्र शुक्ला, AE विजय नोरगे और कंप्यूटर ऑपरेटर देवेंद्र राठौर को 35 हजार रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा। वहीं दूसरी कार्रवाई नवागढ़ नगर पंचायत में हुई जहां पर लेखापाल प्रकाश जायसवाल 8 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार हुए।
रिश्वत मांगने का कारण
DSP ACB अजितेश सिंह के अनुसार जांजगीर रहने वाले प्रदीप यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि खोखसा गांव में फ्लाई ऐश ब्रिक्स प्लांट लगाने के लिए ट्रांसफार्मर और मीटर लगवाने के बदले में अधिकारियों ने रिश्वत मांगी। सत्यापन के बाद शिकायत सही पाए जाने पर एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई।
ट्रैप प्लान के मुताबिक 20 मार्च 2026 को प्रार्थी को CSPDCL कार्यालय भेजा गया। उसने सब इंजीनियर को 10 हजार रुपये और असिस्टेंट इंजीनियर के कहने पर उनके सहायक को 25 हजार रुपये दिए। जैसे ही राशि का लेन-देन हुआ, पहले से मौजूद ACB टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को धर दबोचा।

More Stories
वन मंत्री केदार कश्यप का काफिला सड़क हादसे का शिकार, 4 पुलिस कर्मी और ड्राइवर गंभीर
फैमिली कोर्ट की काउंसिलिंग में फिर विवाद: पत्नी पर पति से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप
राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गीतांजलि कौशिक के नेतृत्व में बोदरी में ,मटकी फोड़कर जताया विरोध