
हितेश पाण्डेय जांजगीर। पुरानी पेंशन योजना एवं अन्य ज्वलंत मांगों को लेकर विद्युत कंपनी प्रबंधन के वादाखिलाफी के विरोध में महासंघ द्वारा जारी आंदोलन के द्वितीय चरण में उत्पादन इकाई मड़वा द्वारा ज्ञापन कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 07 जुलाई 2026 को शाम 05:30 बजे बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ द्वारा प्रदर्शन व नारे बाजी करते हुए चेयरमैन के नाम से अ.बि.वा.ताप विद्युत गृह मड़वा में मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया तथा महासंघ के आंदोलन और मांगों के संबंध में अवगत करते हुए चैयरमैन को प्रेषित किए जाने हेतु आग्रह किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र राठौर मड़वा के शाखा अध्यक्ष हरीश कुमार राठौर शाखा उपाध्यक्ष सतवंत सिंह कंवर , विकेश कुमार साहू शाखा सचिव अनीश सिंह राठौर, कोषाध्यक्ष विश्वजीत राठौर शाखा मंत्री मोहन पटेल, हरदीप राठौर , सागर साहू, आशीष कश्यप, धनंजय राठौर, मनोज कंवर,अरविंद साव, कमलेश्वर साहू, राजेंद्र राठौर, सोहित सारथी,ओमकार साहू, अभिजीत साव और अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

More Stories
वन मंत्री केदार कश्यप का काफिला सड़क हादसे का शिकार, 4 पुलिस कर्मी और ड्राइवर गंभीर
फैमिली कोर्ट की काउंसिलिंग में फिर विवाद: पत्नी पर पति से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप
राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गीतांजलि कौशिक के नेतृत्व में बोदरी में ,मटकी फोड़कर जताया विरोध