आरोपी – 1- बद्रीनाथ बरेठ पिता हरिराम बरेठ उम्र 40 वर्ष निवासी गुड़ीपारा ग्राम उदय बंद जांजगीर
2- रथराम महिलांगे पिता शोभाराम महिलांगे उम्र 38 वर्ष निवासी मूलमुला
जांजगीर। मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सतीश सोनी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह हिंदू जागरण में जिला प्रशासन संपर्क प्रमुख के पद पर कार्यरत है कि आज दिनांक 11.6.2026 के सुबह करीबन 9:00 बजे ग्राम उदय बंद निवासी अवनीश साहू से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम उदय बंद के गुड़ीपारा के पास रहने वाला बद्री नाथ अपने घर में बाहर से ईसाई समाज के पास्टर एवं अन्य लोगों को बुलाकर चंगाई सभा का आयोजन कर रहा है जिसमें आसपास के लोगों को अपने घर में बुलाकर बीमारी का इलाज करने के बहाना बनाकर तथा चमत्कारी पानी पिलाकर बाइबल तथा धार्मिक पुस्तक वितरण कर ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार कर रहा है तथा हिंदू देवी देवताओं के बारे में आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं की लिखित शिकायत पर आरोपी गणों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अप क्र 439/26 धारा – 299, 3(5) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में दिया गया स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना तत्काल जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, CSP कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे को दिया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए आदेश के पालन में तत्काल एक टीम तैयार कर ग्राम उदय बंद की ओर रवाना किया गया जो आरोपी घर में चंगाई सभा का आयोजन किया जा रहा था जिसमें पास्टर रथराम महिलांगे के द्वारा ईसाई धर्म से संबंधित बाइबल एवं धार्मिक पुस्तकों को वितरण हिंदू देवी देवताओं के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी किया जा रहा था मौके पर से मकान मालिक बद्रीनाथ तथा पास्टर रथराम महिलांगे को पकड़ा गया पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों के द्वारा आसपास के लोगों को बुलाकर उनकी बीमारी का इलाज करने के बहाने ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार करना तथा हिंदू देवी देवताओं को अभद्र तथा आपत्तिजनक टिप्पणी करने का अपराध घटित करना स्वीकार किया गया मौके से ईसाई धर्म से संबंधित दस्तावेज जप्त किया गया दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, उप निरीक्षक उमेन्द्र मिश्रा , उप निरीक्षक कमल दास बनर्जी, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा, प्रधान आरक्षक भीम कुमार श्रीवास, शंकर राजपूत, विनोद राठौर,महिला आरक्षक रेखा यादव का विशेष योगदान रहा

More Stories
राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गीतांजलि कौशिक के नेतृत्व में बोदरी में ,मटकी फोड़कर जताया विरोध
OPS की मांग को लेकर बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ महासंघ ने चेयरमेन के नाम मुख्य अभियंता मड़वा को सौपा ज्ञापन
नव विवाहिता को दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर मारपीट करने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्यवाही,मामले में पति एवं जेठानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल