बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शिवसेना पार्टी के सुप्रीमो और प्रदेश प्रमुख माननीय धनंजय सिंह परिहार ने दाऊ राम चौहान को उनकी कार्यशैली के आधार पर प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया है। जिला बेमेतरा के जिला प्रमुख चौहान को अब बेमेतरा के साथ-साथ कवर्धा और मुंगेली जिलों का भी प्रभार सौंपा गया है। इस नियुक्ति के बाद, बेमेतरा के पुराना बस स्टैंड सिग्नल चौक पर शिव सैनिकों ने चौहान का पुष्प हार से स्वागत करते हुए उन्हें बधाइयाँ दीं।
चौहान ने अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए सभी शिव सैनिकों और पार्टी के प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार, प्रदेश महासचिव रेशम जांगड़े, प्रदेश प्रवक्ता संतोष शुक्ला, प्रदेश उप प्रमुख शिवा केसरवानी, कृष्ण यादव, विकास ठाकुर, और अन्य प्रदेश पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में जिले के शिव सैनिक सनत रात्रे, रोहित यादव, वीरू चौहान, दुर्गेश यादव, सुनील रात्रे, राजू मानिकपुरी, राहुल चौहान, नेम दास टंडन, ईश्वरी डेहरिया, नंदकुमार बंजारे, और कपिल टंडन उपस्थित थे।

More Stories
राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गीतांजलि कौशिक के नेतृत्व में बोदरी में ,मटकी फोड़कर जताया विरोध
OPS की मांग को लेकर बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ महासंघ ने चेयरमेन के नाम मुख्य अभियंता मड़वा को सौपा ज्ञापन
नव विवाहिता को दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर मारपीट करने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्यवाही,मामले में पति एवं जेठानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल