गोंड़ महासभा द्वारा महारानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पूजा अर्चना और माल्यार्पण
एमडी श्री ठाकुर ने महारानी दुर्गावती के जीवन पर डाला प्रकाश
समाज के लोगों ने 02 मिनट का मौन धारण कर दी श्रद्धांजलि
दुर्ग। केंद्रीय गोंड़ महासभा धमधा गढ़ द्वारा आज गोंडवाना की महान वीरांगना महारानी दुर्गावती के बलिदान पर सिविल लाइन दुर्ग में महारानी दुर्गावती की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर माल्यर्पण किया गया। पूरा माहौल महारानी दुर्गावती अमर रहें के नारों से गूँज गया। इस अवसर पर एमडी श्री ठाकुर ने महारानी दुर्गावती के जीवन पर प्रकाश डाला। समाज के लोगों ने 02 मिनट का मौन धारण कर श्रदांजलि दी। इस अवसर प्रमुख रूप से सीताराम ठाकुर, पन्नालाल नेताम, चुरामन कतलम, पार्षद महेश्वरी ठाकुर, ममता, पूर्णिमा, गीतेश्वरी, फेरुराम, राजेंद्र, गोल्डी, छात्र-छात्राएं व समाज के लोग उपस्थित रहे।

More Stories
राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गीतांजलि कौशिक के नेतृत्व में बोदरी में ,मटकी फोड़कर जताया विरोध
OPS की मांग को लेकर बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ महासंघ ने चेयरमेन के नाम मुख्य अभियंता मड़वा को सौपा ज्ञापन
नव विवाहिता को दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर मारपीट करने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्यवाही,मामले में पति एवं जेठानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल