आवास और शहरी विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्यमंत्री को दी बधाई और शुभकामनाएं
विधायक श्री पुरंदर मिश्रा और अन्य गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्यमंत्री श्री साहू का अपने निवास में आत्मीय स्वागत किया और उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय राज्यमंत्री श्री साहू के साथ छत्तीसगढ़ में आवास और शहरी विकास की योजनाओं को गति देने से संबंधित विषय पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा सहित केंद्रीय राज्यमंत्री श्री साहू के साथ आए बिलासपुर, लोरमी, तखतपुर, मुंगेली क्षेत्र के नागरिक उपस्थित थे।

More Stories
राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गीतांजलि कौशिक के नेतृत्व में बोदरी में ,मटकी फोड़कर जताया विरोध
OPS की मांग को लेकर बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ महासंघ ने चेयरमेन के नाम मुख्य अभियंता मड़वा को सौपा ज्ञापन
नव विवाहिता को दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर मारपीट करने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्यवाही,मामले में पति एवं जेठानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल