February 24, 2026

Aajkiaawaj

Informing Minds, Empowering Perspectives: Your Gateway to Global News.

जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की दुर्ग में बैठक सम्पन्न

पत्रकारों के हक और संगठन के विस्तार पर चर्चा, राष्ट्रीय अध्यक्ष से टेलिफोनिक मार्गदर्शन प्राप्त किया

       दुर्ग। जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) की छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले की बैठक भिलाई शहर के सुपेला काफी हाउस में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संयोजक सदस्य और दुर्ग जिला अध्यक्ष राजेश प्रसाद, संपादक शाश्वत कलम ने की। बैठक का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनुराग सक्सेना के दिशा-निर्देशों और संगठन के उद्देश्यों के अनुसार किया गया।

       बैठक में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, और सोशल मीडिया के पत्रकारों के अधिकारों और हक के लिए जिले और प्रदेश में संगठन के विस्तार और कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई। बैठक में दुर्ग जिले के कई प्रमुख पत्रकार उपस्थित रहे।

       राजेश प्रसाद ने संगठन के उद्देश्यों और आगामी कार्यों की रूपरेखा पर प्रकाश डाला और राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सक्सेना से टेलिफोनिक बातचीत के जरिए उपस्थित सदस्यों की शंकाओं का समाधान कराया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के हर जिले में संगठन के विस्तार और सत्य, सजग, निष्पक्ष पत्रकारिता पर जोर दिया।

       बैठक में मौजूद प्रमुख पत्रकारों में कुंवर सिंह चौहान (छत्तीसगढ़ टाईम्स), अनिल मिश्रा (छत्तीसगढ़ माटी), अश्वनी श्रीवास्तव (आराधना न्यूज), यदुनंदन मिश्रा (इस्पात टाईम्स), मनोज सिंह (एवीपी न्यूज), नवनीत मिश्रा (कलयुग का भारत), श्यामलाल गौतम (न्याय की भूमि), विशाल गुप्ता (संवाद टाईम्स), सहबाज अली (न्यू खबर 24 न्यूज), सपना शुक्ला (शाश्वत कलम संवाददाता), सोफिया कुरैशी (भिलाई की टाईम्स), नूर खान (भिलाई की टाईम्स), कृष्णकांत साहू (सीजी इंडिया), और वरिष्ठ पत्रकार हरप्रीत भाटिया शामिल थे।

       बैठक के अंत में राजेश प्रसाद ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और संगठन के विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह संगठन छत्तीसगढ़ में पुष्पित और पल्लवित होगा और पत्रकार साथी इस संस्थान में शामिल होने के लिए उत्सुक होंगे। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी बैठक में दुर्ग जिले की कार्यकारिणी और पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।