घायल होकर भी यह जज्बा भारत के बलिदानी वीरों की परंपरा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर। नारायणपुर जिले में नक्सली मुठभेड़ में घायल एसटीएफ के जवान श्री कैलाश नेताम ने अस्पताल में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुलाकात के दौरान कहा, “ठीक होते ही और मारूंगा।” उनकी इस बुलंद आवाज ने कारगिल युद्ध के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा की याद दिला दी, जिन्होंने कहा था ‘ये दिल मांगे मोर’।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा घायल जवानों से मिलने रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने जवानों का हालचाल जाना और घटना की जानकारी ली। जब श्री कैलाश नेताम ने अपनी दृढ़ता व्यक्त की, तो मुख्यमंत्री गर्व से भर गए। उन्होंने कहा, “मां भारती के इन वीर जवानों से हमें हौसला मिलता है। घायल होकर भी यह जज्बा भारत के बलिदानी वीरों की परंपरा है, जिन्होंने कभी देश को झुकने नहीं दिया।”
एसटीएफ के एक अन्य घायल जवान श्री लेखराम नेताम से मुख्यमंत्री मुलाकात नहीं कर सके क्योंकि वे ऑपरेशन थियेटर में थे। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने बीजापुर में नक्सली हमले में घायल डीआरजी के जवान श्री लच्छु कढ़ती से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
मुख्यमंत्री ने जवानों की हौसला अफजाई करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिए। इस मौके पर विधायक श्री मोतीलाल साहू और पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा भी उपस्थित थे।

More Stories
नव विवाहिता को दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर मारपीट करने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्यवाही,मामले में पति एवं जेठानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
इसाई चंगाई सभा में हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, पास्टर सहित दो आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही कर भेजा गया जेल
ठेकेदार संग मारपीट मामले मे भाजपा नेता अनिल चौरसिया समेत रिश्तेदारों पर FIR