मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे भुवनेश्वर, ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल
मध्य प्रदेश और त्रिपुरा के मुख्यमंत्रियों से आत्मीय मुलाकात, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और नव निर्वाचित सांसद भी मौजूद
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज ओडिशा के नए मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भुवनेश्वर पहुंचे। इस दौरान भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा से आत्मीय मुलाकात हुई। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, पूर्व केंद्रीय मंत्री और मंडला के नव निर्वाचित सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी मौजूद रहे।

More Stories
वन मंत्री केदार कश्यप का काफिला सड़क हादसे का शिकार, 4 पुलिस कर्मी और ड्राइवर गंभीर
फैमिली कोर्ट की काउंसिलिंग में फिर विवाद: पत्नी पर पति से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप
राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गीतांजलि कौशिक के नेतृत्व में बोदरी में ,मटकी फोड़कर जताया विरोध