विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी पर ध्यान, स्वास्थ्य मंत्री ने समिति का गठन का दिया निर्देश
रायपुर। आज विधानसभा सचिवालय में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की उपस्थिति में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था और मेडिकल कॉलेजों की सुविधाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने सुझाव दिया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों के मानदेय को बढ़ाया जाए और उन्हें नियमित करने के प्रयास किए जाएं ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो सके।
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग को एक समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। यह समिति प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार और मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या बढ़ाना था। सभी उपस्थित अधिकारियों ने मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए विभिन्न उपायों पर चर्चा की और आवश्यक कदम उठाने की प्रतिबद्धता जताई।

More Stories
नव विवाहिता को दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर मारपीट करने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्यवाही,मामले में पति एवं जेठानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
इसाई चंगाई सभा में हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, पास्टर सहित दो आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही कर भेजा गया जेल
ठेकेदार संग मारपीट मामले मे भाजपा नेता अनिल चौरसिया समेत रिश्तेदारों पर FIR