लोकसभा चुनाव प्रक्रिया के पूर्ण होने पर नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए हर सोमवार को आयोजित होगा कार्यक्रम
दुर्ग। लोकसभा आम चुनाव 2024 की प्रक्रिया पूर्ण होने और आदर्श आचरण संहिता के हटने के बाद, जिला कलेक्टोरेट में जनदर्शन कार्यक्रम सोमवार, 10 जून 2024 से पुनः शुरू किया जा रहा है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार, आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने और उनके त्वरित समाधान के लिए हर सप्ताह सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे से कलेक्टोरेट में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आम नागरिक अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्र जनदर्शन में अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।

More Stories
वन मंत्री केदार कश्यप का काफिला सड़क हादसे का शिकार, 4 पुलिस कर्मी और ड्राइवर गंभीर
फैमिली कोर्ट की काउंसिलिंग में फिर विवाद: पत्नी पर पति से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप
राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गीतांजलि कौशिक के नेतृत्व में बोदरी में ,मटकी फोड़कर जताया विरोध