May 14, 2026

Aajkiaawaj

Informing Minds, Empowering Perspectives: Your Gateway to Global News.

जिला चिकित्सालय दुर्ग में वृद्धजनों के लिए हर बुधवार विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

मई माह में 2579 वृद्धजनों को मिला निःशुल्क जांच और उपचार का लाभ, विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध

विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा अब तक 2579 वृद्धजनों का किया गया जांच एवं उपचार

       दुर्ग। जिला चिकित्सालय दुर्ग में प्रति बुधवार को वृद्धजनों हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी प्रकार की जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस शिविर में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोतियाबिंद, गठिया रोग, श्रवण जांच और अन्य सभी प्रकार की जांच और उपचार निःशुल्क किए जाते हैं। सिविल सर्जन डॉ. हेमंत साहू के अनुसार, मई माह में कुल 2579 वृद्धजनों को जांच और उपचार से लाभान्वित किया गया है।

 

बुधवार को आयोजित इस शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

मेडिसिन विशेषज्ञ: डॉ. के.के. जैन, डॉ. मनोज दानी, डॉ. देवेन्द्र साहू, डॉ. तृप्ती तिवारी, डॉ. अनिल विवेक सिन्हा

नाक, कान, गला विशेषज्ञ: डॉ. रीनू तिवारी

जनरल सर्जरी विशेषज्ञ: डॉ. वाई.के. शर्मा, डॉ. सरिता मिंज, डॉ. ए.के. सन्याल, डॉ. कामेन्द्र ठाकुर

नेत्र रोग विशेषज्ञ: डॉ. संगीता भाटिया, डॉ. बी.आर. कोसरिया, डॉ. अल्पना अग्रवाल, डॉ. कल्पना जेफ

अर्थोपेडिक विशेषज्ञ: डॉ. अखिलेश यादव, डॉ. विपिन जैन, डॉ. आर.के. नायक

दन्त रोग विशेषज्ञ: डॉ. कंचन गुप्ता, डॉ. रेणुका जायसवाल, डॉ. कामनी डड़सेना, डॉ. शिवांशी अग्निहोत्री, डॉ. अंजू यादव, डॉ. तान्या जायसवाल

स्त्री रोग विशेषज्ञ: डॉ. ममता पाण्डे, डॉ. उज्जवला देवांगन, डॉ. बी.आर. साहू, डॉ. स्मिता

आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ: डॉ. जयप्रकाश चन्द्राकर

त्वचा रोग विशेषज्ञ: डॉ. गरिमा बालपाण्डे

मई माह में विभिन्न रोगों के कुल मरीजों की संख्या निम्नलिखित है:

– मेडिसीन से संबंधित: 853

– कान, नाक, गला से संबंधित: 88

– जनरल सर्जरी से संबंधित: 73

– नेत्र रोग से संबंधित: 323

– अर्थोपेडिक से संबंधित: 374

– दन्त रोग से संबंधित: 80

– स्त्री रोग से संबंधित: 07

– आयुर्वेद से संबंधित: 261

– त्वचा रोग से संबंधित: 67

– अन्य प्रकार के रोग: 453

इस शिविर का उद्देश्य वृद्धजनों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है, जिससे वे स्वस्थ और खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकें।

You may have missed