मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में सौंदर्यीकरण और तापमान नियंत्रण हेतु फलदार और छायादार पेड़ों का रोपण
दुर्ग। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु कार्यालय उप संचालक मछली पालन दुर्ग में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि मत्स्य बीज प्रक्षेत्र दुर्ग में वर्तमान में 20.00 लाख मत्स्य बीज उत्पादन (स्टेण्डर्ड फ्राई) लक्ष्य आबंटित किया गया है। मत्स्य बीज विक्रय कार्यक्रम के दौरान प्रक्षेत्र में कृषकों की आवा-जाही लगी होती है जिस कारण प्रक्षेत्र में तापमान कम करने के लिये छायादार/फलदार पेड़-पौधों की आवश्यकता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए प्रक्षेत्र परिसर में सौंदर्यीकरण, सुरक्षा और संरक्षण हेतु विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में श्रीमती सीमा चंद्रवंशी, उप संचालक मछली पालन जिला-दुर्ग एवं कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा वृक्षारोपण/पौधारोपण का कार्यक्रम संपन्न किया गया।

More Stories
नव विवाहिता को दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर मारपीट करने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्यवाही,मामले में पति एवं जेठानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
इसाई चंगाई सभा में हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, पास्टर सहित दो आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही कर भेजा गया जेल
ठेकेदार संग मारपीट मामले मे भाजपा नेता अनिल चौरसिया समेत रिश्तेदारों पर FIR