पंडित प्रदीप मिश्रा जी महाराज ने दो लाख श्रद्धालुओं से यातायात नियमों के पालन की अपील की
दुर्ग। अम्लेश्वर दुर्ग में शिव महापुराण कथा के आखिरी दिन पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी महाराज ने लगभग दो लाख श्रद्धालुओं को दुर्ग पुलिस के यातायात जागरूकता कार्यक्रम “फॉलो गुड हैबिट 21 डे चैलेंज” के बारे में जानकारी दी। उन्होंने दो पहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने की अपील की। साथ ही, सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया।
दुर्ग पुलिस ने कथा स्थल पर यातायात जागरूकता संबंधी पॉम्प्लेट वितरित किए और अभियान के तहत लोगों को 21 दिन तक लगातार हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने की सलाह दी। इस पहल के माध्यम से, पुलिस ने बताया कि 21 दिन तक यह आदत अपनाने से यह आपकी अच्छी आदतों में शामिल हो जाएगी और बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर असुरक्षित महसूस करेंगे। लगभग 1000 लोगों ने इस अभियान में शामिल होकर हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की आदत को अपनाया।

More Stories
राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गीतांजलि कौशिक के नेतृत्व में बोदरी में ,मटकी फोड़कर जताया विरोध
OPS की मांग को लेकर बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ महासंघ ने चेयरमेन के नाम मुख्य अभियंता मड़वा को सौपा ज्ञापन
नव विवाहिता को दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर मारपीट करने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्यवाही,मामले में पति एवं जेठानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल