अधिकारियों को सात चरणों में दिया जाएगा प्रशिक्षण
दुर्ग। लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत दुर्ग और बेमेतरा जिले के प्रशिक्षणार्थियों के लिए मतगणना प्रशिक्षण 16 मई को प्रातः 10 बजे से बीआईटी ऑडिटोरियम में आयोजित की गई है। मतगणना प्रशिक्षण सात चरणों में आयोजित किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी अनुसार पहला चरण प्रातः 10.30 बजे रिसोर्स पर्सन एनएलएमटी श्रीमती गीता दीवान द्वारा काउंटिंग प्लान एंड लॉजिस्टिक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। दूसरा चरण प्रातः 11.30 बजे सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री रूपेश कुमार वर्मा द्वारा काउंटिंग प्रोसिजर ईवीएम एंड वीवीपैट के संबंध में तीसरा चरण अपरान्ह 12.30 बजे सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रश्मि वर्मा द्वारा काउंटिंग प्रोसिजर ईटीपीबीएस एंड पोस्टल बैलेट के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। चौथा चरण अपरान्ह 2.15 बजे वीवीपैट काउंटिंग डिमोंस्ट्रेशनए पांचवा चरण दोपहर 3 बजे इनकोर काउंटिंग, छठवां चरण अपरान्ह 4 बजे परिणाम घोषणा एवं सातवां चरण 4.30 बजे इंडेक्स कार्ड के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
लोकसभा निर्वाचन – 2024: मतगणना प्रशिक्षण बीआईटी के मैकेनिकल हॉल में
दुर्ग। लोकसभा निर्वाचन – 2024 अंतर्गत मतदान पश्चात मतगणना हेतु अधिकारियों को 16 मई को प्रशिक्षण दिया जायेगा। उक्त प्रशिक्षण बीआईटी में आयोजित है। प्रशिक्षण प्रातः 10ः00 बजे से प्रारम्भ होगा। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया की बीआईटी ऑडिटोरियम में मरम्मत कार्य जारी होने के कारण उक्त प्रशिक्षण का आयोजन बीआईटी परिसर में ही स्थित मैकेनिकल हॉल में आयोजित किया जायेगा। संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को बीआईटी कैम्पस स्थित मैकेनिकल हॉल में प्रशिक्षण हेतु निर्धारित समय में उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।

More Stories
नव विवाहिता को दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर मारपीट करने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्यवाही,मामले में पति एवं जेठानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
इसाई चंगाई सभा में हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, पास्टर सहित दो आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही कर भेजा गया जेल
ठेकेदार संग मारपीट मामले मे भाजपा नेता अनिल चौरसिया समेत रिश्तेदारों पर FIR