दुर्ग। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संसदीय क्षेत्र निर्वाचन क्रमांक 07 दुर्ग के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री लथकर श्रीकेश बालाजी राव (आईएएस) ने आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 62 पाटन अंतर्गत कुम्हारी, कुकदा, पतोरा, सेलूद, ठकुराईन टोला, अखरा, डीडाभाठा (रानीतराई), जामगांव (आर) आदि ग्रामों के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। जिसमें संगवारी मतदान केन्द्र, दिव्यांग मतदान केन्द्र तथा क्रिटिकल मतदान केन्द्र भी शामिल थे। उन्होंने अधिकारियों को मतदान केन्द्रों हेतु आवश्यक व्यवस्थायें जैसे पेयजल, शेड आदि संबंधी व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देशित किया। जहां एक से अधिक मतदान केन्द्र है, वहां मतदान कक्षों तक जाने मार्ग चिन्हित करने निर्देशित किया है। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार पाटन, नगर पालिक अधिकारी कुम्हारी, सुपरवाईजर, बीएलओ एवं स्कूलों के प्रधानपाठक उपस्थित थे।

More Stories
नव विवाहिता को दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर मारपीट करने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्यवाही,मामले में पति एवं जेठानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
इसाई चंगाई सभा में हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, पास्टर सहित दो आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही कर भेजा गया जेल
ठेकेदार संग मारपीट मामले मे भाजपा नेता अनिल चौरसिया समेत रिश्तेदारों पर FIR