आयुक्त पहुँचे राजेन्द्र पार्क योग शिविर में, योगा के प्रति दिखा उत्साह, स्वस्थ रहने का दिया संदेश
रोजाना सिखाईं जा रहीं निशुल्क योगा क्रियाएं, राजेंद्र पार्क में सीख रहे महिलाएं, बच्चे, युवा एवं बुजुर्ग योग
दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार ग्रीष्म ऋतु की छुट्टियों में बच्चों एवं आम जनता को योग प्रभारी द्वारा राजेंद्र पार्क में योगा सिखाया जा रहा है जिसमें बढ़-चढ़कर बच्चे, बुजुर्ग व युवा सहित लोग योगा सीखने आ रहे हैं। सुबह प्रतिदिन 5.30 से 7.30 वजे तक योग क्रिया निःशुल्क सिखाईं और बताईं जा रही है। जिला योग प्रभारी ने शहरवासियों से अपील की है कि अपने बच्चों को ग्रीष्म ऋतु मे योगा सीखने हेतु भेजें क्योंकि योगा से मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार की बीमारी ठीक होती है और शरीर निरोग रहता है। शरीर के निरोग रहने से मन भी निरोग रहता है। सभी लोगों को योगा करना चाहिए। आज आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने राजेन्द्र पार्क पहुँचकर योग किया साथ ही शहर की सफाई व अन्य व्यवस्था देखी। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए पार्क के अंदर और भी बेहतर व्यवस्था बनाये रखने की बात कही। इस अवसर पर सहायक अभियंता व भवन अधिकारी गिरीश दीवान,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,उद्यान प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहें। योगा शिविर के अवसर पर आयुक्त ने शारीरिक-मानसिक स्वस्थता और मजबूत आत्मबल के लिए योग को जरूरी बताया। प्रशिक्षक और योगाचार्य ने योग के महत्व व लाभ के बारे में जानकारी दी। निःशुल्क राजेन्द्र पार्क में विभिन्न मुद्राओं में योगासन कराये गये।

More Stories
नव विवाहिता को दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर मारपीट करने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्यवाही,मामले में पति एवं जेठानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
इसाई चंगाई सभा में हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, पास्टर सहित दो आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही कर भेजा गया जेल
ठेकेदार संग मारपीट मामले मे भाजपा नेता अनिल चौरसिया समेत रिश्तेदारों पर FIR