तेलीबांधा क्षेत्र में हुई दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र में हहकार मचा दिया, घटना की जांच जारी
रायपुर। रायपुर की राजधानी से एक चौंकाने वाली खबर आई है। रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में स्थित अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट के पास गहरे सीवर लाइन की सफाई करते समय दो कर्मचारियों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, सीवर से निकली जहरीली गैस के कारण दोनों कर्मचारियों की जानें गई। यह दुर्घटना रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मीडिया कर्मियों ने खबर की कवरेज के लिए मौके पर पहुंचा, जहां रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की। मृतकों की पहचान की गई है। एक कर्मचारी का नाम नीलकुमार पटेल है, जो खुटादरहा जिले के निवासी थे, और दूसरा कर्मचारी डेविड है, जो धमतरी जिले के निवासी थे।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका। बाद में उनके शव निकाले गए और उन्हें निजी अस्पताल वी केयर में ले जाया गया, जहां उनकी मौत की पुष्टि हुई। यह घटना लोगों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया।
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और पत्रकारों के साथ हाथापाई करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मंजूरी दी है। साथ ही, रेस्टोरेंट के मालिकों को पत्रकारों से माफी मांगने की भी मांग की जा रही है।

More Stories
नव विवाहिता को दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर मारपीट करने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्यवाही,मामले में पति एवं जेठानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
इसाई चंगाई सभा में हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, पास्टर सहित दो आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही कर भेजा गया जेल
ठेकेदार संग मारपीट मामले मे भाजपा नेता अनिल चौरसिया समेत रिश्तेदारों पर FIR