दुर्ग। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 64, दुर्ग द्वारा आज नगर निगम सभागार में प्राचार्यों, प्रधान पाठको, संकुल समन्वयक की बैठक ली। सभी मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं तथा शौचालय, पानी, रैंप, प्रकाश व्यवस्था, सहित दरवाजे, खिड़की, दरवाजे में कुंडी आदि की व्यवस्था दुरुस्त करने, प्रतिदिन संस्था में जिम्मेदार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने, निर्वाचन व्यवस्था से संबंधित कार्य के लिए अवकाश दिनों भी शाला खोलने, दो-दो कर्मचारियों के नाम, पदनाम और संपर्क नंबर शाला में डिस्प्ले करने, फर्नीचर व्यवस्था उपलब्ध कराने, स्काउट गाइड, रेडक्रॉस के छात्रों का नाम वैलेंटियर के रूप में नियुक्त करने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए।

More Stories
राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गीतांजलि कौशिक के नेतृत्व में बोदरी में ,मटकी फोड़कर जताया विरोध
OPS की मांग को लेकर बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ महासंघ ने चेयरमेन के नाम मुख्य अभियंता मड़वा को सौपा ज्ञापन
नव विवाहिता को दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर मारपीट करने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्यवाही,मामले में पति एवं जेठानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल