February 24, 2026

Aajkiaawaj

Informing Minds, Empowering Perspectives: Your Gateway to Global News.

भाजपा का 4 करोड़ प्रधानमंत्री आवास बनाने दावा झूठा

मोदी सरकार ने बनाये मात्र 2 करोड़ 55 लाख 17 हजार 812 आवास
कथित आवास योजना के खुलासे में खंडन: सत्य का पर्दाफाश


       रायपुर।
 प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा की भाजपा मोदी की फोटो लगाकर पोस्टर और विज्ञापन में 4 करोड़ आवास देने का जो दावा कर रही है वह सरासर झूठा  है. केंद्र सरकार के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार  2 करोड़ 95 लाख के करीब आवास बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। उसमें से 2 करोड़ 94 लाख 68 हजार 272 आवास की स्वीकृति प्रदान की गई थी। जिसमें से मात्र 2 करोड़ 55 लाख 17 हजार 812 आवास ही  पूर्ण हो पाये हैं। आज भी 39 लाख 50 हजार 460 आवास नहीं बन पाए हैं। फिर भाजपा बताएं कि 4 करोड़ आवास मोदी सरकार ने कहां बनाया है?  भाजपा के 4 करोड़ मकान बनाने के विज्ञापन से  प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी गड़बड़ी और घोटाला की आशंका सामने आ रही है?

       धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश की जनता को 18 लाख आवास बनाकर देने का वादा किया था लेकिन जबकि सच्चाई यह है 18 लाख आवास को मोदी सरकार ने स्वीकृति प्रदान नहीं की। 2011 के जनगणना के अनुसार प्रदेश के 18 लाख से अधिक हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलना था, लेकिन मात्र 11 लाख 76 लाख 142 स्वीकृत किये। जिसमें कांग्रेस की सरकार ने 9 लाख 63 हजार 936 आवास बनाकर हितग्राहियों को दे दिए हैं और शेष आवास का काम निर्माणाधीन है।
 
       केंद्र सरकार के द्वारा जारी राज्यवार प्रधानमंत्री आवास की आंकड़े जारी करके भाजपा को आईना दिखाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का गृह राज्य गुजरात में  प्रधानमंत्री आवास के 603922 स्वीकृत आवास में से 92167 से अधिक आवासो का निर्माण नहीं हुआ हैं एवं अरूणाचल प्रदेश पूर्ण आवास 28420 असम पूर्ण आवास 17,73,299 बिहार पूर्ण आवास 36,45,255 छत्तीसगढ़ पूर्ण आवास 9,63,936 गोवा पूर्ण आवास 226 गुजरात पूर्ण आवास 5,11,547 हरियाणा पूर्ण आवास 28278 हिमाचल प्रदेश पूर्ण आवास 15,021 जम्मू और कश्मीर पूर्ण आवास 2,03,640 झारखंड पूर्ण आवास 15,58,228 केरल पूर्ण आवास 32,830 मध्यप्रदेश पूर्ण आवास 36,39,617 महाराष्ट्र पूर्ण आवास 12,12,732 मणिपुर पूर्ण आवास 30,486 मेघालय पूर्ण आवास 46,121 मिजोरम पूर्ण आवास 9,267 नागालैंड पूर्ण आवास 9,518 ओडिशा पूर्ण आवास 20,23,355 पंजाब पूर्ण आवास 35,986 राजस्थान पूर्ण आवास 16,82,177 सिक्किम पूर्ण आवास 1,275 तमिलनाडु पूर्ण आवास 5,94,787 त्रिपुरा पूर्ण आवास 3,27,647 उत्तर प्रदेश पूर्ण आवास 34,87,645 उत्तराखंड पूर्ण आवास 48,179 पश्चिम बंगाल पूर्ण आवास 34,10,965 अंडमान निकोबार पूर्ण आवास 1,225 दादरा और नगर हवेली दमन और दीव पूर्ण आवास 3,823 लक्षद्वीप पूर्ण आवास 45 आंध्र प्रदेश पूर्ण आवास 67,479 कर्नाटक पूर्ण आवास 1,21,940 लद्दाख पूर्ण आवास 2,863 ही बना है। जिसका कुल योग 2,55,17,812 है। ऐसे में 4 करोड़ आवास बनाने का दावा जनता को धोखा देना है।