बौद्ध समुदाय के प्रतिनिधित्व द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर जी के सम्मान की रक्षा के लिए उठाई गई आवाज
रायपुर। आज दिनांक 17.04.24 को भारतीय बौद्ध महासभा रायपुर बौद्ध समाज के प्रतिनिधियों द्वारा दुर्ग के रेलवे स्टेशन में लगी संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर जी की फोटो को मुख्य टिकट निरीक्षक श्रीमती वी,पी,नायडू के द्वारा 15/4/24 को कचरे के डिब्बे में फेंका गया है जिसके विरोध में रायपुर के डी.आर.एम. संजीव कुमार साहू एवं डीआरएम राजेंद्र कुमार साहू को ज्ञापन सौंपा एवं मुख्य टिकट निरीक्षक वी,पी,नायडू को निलंबित कर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग किये एवं उन्हें यह भी अवगत कराया गया की समाज के लोगों में भारी आक्रोश है इस पर समाज की मांग को सुनते हुए दुर्ग कार्यालय में जांच का आदेश दे दिया है, अगर एक सप्ताह के अन्दर वी,पी, नायडू पर कार्यवाही नहीं की जाती है तो समाज द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जायेगा जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय बौध्द महासभा के जिला अध्यक्ष प्रकाश रामटेके, भोजराज गौरखेड़े, सुनील वान्द्रे, संजय गजघाटे, कमलेश रामटेके, बेनीराम गायकवाड़, राहुल रामटेके, विजय चौहान, हितेश गायकवाड़, अविनाश थूल, अविनाश फुलझेले, गजेन्द्र डोंगरे, आशीष रामटेके, राहुल जनबोधकर, शैलेश मेश्राम, शशिकांत मेश्राम, आदि शामिल थे।

More Stories
वन मंत्री केदार कश्यप का काफिला सड़क हादसे का शिकार, 4 पुलिस कर्मी और ड्राइवर गंभीर
फैमिली कोर्ट की काउंसिलिंग में फिर विवाद: पत्नी पर पति से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप
राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गीतांजलि कौशिक के नेतृत्व में बोदरी में ,मटकी फोड़कर जताया विरोध