दुर्ग। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव-2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 07 दुर्ग के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री प्रसन्ना वी पत्तनसेट्टी ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित निर्वाचन संबंधी कार्यों के लिए स्थापित विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया और अधिकारियों से कार्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी भी साथ मौजूद थी। व्यय प्रेक्षक श्री पत्तनसेट्टी ने निर्वाचन कंट्रोल रूम, सामग्री भण्डार कक्ष, निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण कक्ष का अवलोकन किया और अधिकारियों से रू-ब-रू चर्चा कर अब तक की कार्य गतिविधियों की जानकारी ली। व्यय प्रेक्षक ने मीडिया मॉनिटरिंग एवं सर्टिफिकेशन शाखा (एमसीएमसी) का भी अवलोकन किया। उन्होंने यहां पर प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया एवं एफ.एम.रेडियो अनुवीक्षण इकाई के प्रभारी अधिकारियों और सदस्यों से कार्य गतिविधियों के संबंध में चर्चा की और मीडिया मॉनिटरिंग के संबंध में अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने प्रिन्ट मीडिया के साथ सोशल मीडिया की हर एक पहलुओं पर बारीकियों से नजर रखने के निर्देश दिये। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने प्रेक्षक श्री पत्तनसेट्टी को जिले में निर्वाचन प्रक्रिया की तैयारियों और विभिन्न शाखाओं द्वारा किये जा रहे कार्यों के संबंध में अवगत कराया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.के. दुबे तथा समस्त शाखाओं के प्रभारी/नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
नव विवाहिता को दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर मारपीट करने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्यवाही,मामले में पति एवं जेठानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
इसाई चंगाई सभा में हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, पास्टर सहित दो आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही कर भेजा गया जेल
ठेकेदार संग मारपीट मामले मे भाजपा नेता अनिल चौरसिया समेत रिश्तेदारों पर FIR