कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी को गेल इंडिया के महाप्रबंधक ने सौंपा चेक
जिले के 21 ग्रामों के स्कूल, अस्पताल, पंचायत भवन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों में होगी शुध्द पेयजल की उपलब्धता
दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी से गेल (इंडिया) के महाप्रबंधक नजीब कुरैशी ने मुलाकात की। गेल (इंडिया) लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी प्राकृतिक गैस कंपनी है और एशिया में शीर्ष गैस उत्पादकों में से एक है। यह एक महारत्न कंपनी है जो व्यवसायिक गतिविधियां जैसे गैस प्रोसेसिंग एवं तरलीकृत पेट्रोकेमिकल्स के उत्पादन और विपणन का कार्य करती है। देश के कई राज्यों के आर्थिक विकास में गेल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके तहत राज्य के प्रमुख जिलों एवं शहरों को ट्रंक लाइन से जोड़ा जा रहा है जिससे औद्योगिक वाहनों और घरेलू खपत के लिए प्राकृतिक गैस की पंहुच को आगे बढ़ाया जा सकेगा। इसी कड़ी में दुर्ग जिले में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल प्रदान करने के उद्देश्य से गेल (नागपुर-रायपुर-झाड़सूगुडा) पाइपलाइन के अन्तर्गत कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सी.एस.आर.) के तहत 21 ग्रामों के स्कूल, अस्पताल, पंचायत भवन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों में परियोजना संचालित की जा रही है। जिसके लिए गेल (इंडिया) के महाप्रबंधक नजीब कुरैशी ने 50 लाख की परियोजना में पहली किस्त स्वरूप 25 लाख रूपए की राशि कलेक्टर सुश्री चौधरी को प्रदान की। इस दौरान श्री बाला चंद्रा उप महाप्रबंधक गेल (इंडिया) लिमिटेड एवं श्री सौरभ सिंह मुख्य प्रबंधक गेल (इंडिया) लिमिटेड मौजूद थे।

More Stories
नव विवाहिता को दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर मारपीट करने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्यवाही,मामले में पति एवं जेठानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
इसाई चंगाई सभा में हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, पास्टर सहित दो आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही कर भेजा गया जेल
ठेकेदार संग मारपीट मामले मे भाजपा नेता अनिल चौरसिया समेत रिश्तेदारों पर FIR