February 24, 2026

Aajkiaawaj

Informing Minds, Empowering Perspectives: Your Gateway to Global News.

राजनीतिक दलों के आयोजनों को नियंत्रित करने के लिए नियुक्ति

राजनीतिक गतिविधियों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त: सभा, जुलूस और रैली की अनुमति प्रबंधित

 

       दुर्ग। पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न चुनाव संपन्न कराये जाने हेतु राजनैतिक दलों के सभा/जुलूस/रैली के लिए अनुमति प्रदाय करने के लिए अधिकारियों को विधानसभावार नोडल अधिकारी एवं पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया है। मिली जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र 62 पाटन के नोडल अधिकारी श्री आशीष बंछोर अनु. अधिकारी पुलिस पाटन एवं पर्यवेक्षण अधिकारी श्री वेदव्रत सिरमौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण होंगे। विधानसभा क्षेत्र 63 दुर्ग ग्रामीण के नोडल अधिकारी श्री विनोद कुमार मिंज उप पुलिस अधीक्षक, अजाक एवं पर्यवेक्षण अधिकारी श्री वेदव्रत सिरमौर अतिरिक्त पुलिस अधिकारी ग्रामीण (थाना उतई, अण्डा) और श्री अभिषेक झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग (थाना दुर्ग, पद्मनाभपुर, पुलगांव) होंगे। विधानसभा क्षेत्र 64 दुर्ग शहर के नोडल अधिकारी श्री चिराग जैन नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग एवं पर्यवेक्षण अधिकारी श्री अभिषेक झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग को, विधानसभा क्षेत्र 65 भिलाई नगर के नोडल अधिकारी श्री सत्यप्रकाश तिवारी नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर एवं पर्यवेक्षण अधिकारी श्री सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर होंगे। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 66 वैशाली नगर के नोडल अधिकारी श्री हरीश कुमार पाटिल नगर पुलिस अधीक्षक छावनी एवं पर्यवेक्षण अधिकारी श्री सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर को, विधानसभा क्षेत्र 67 अहिवारा, 68 साजा (आंशिक) और 69 बेमेतरा (आंशिक) के लिए नोडल अधिकारी श्री संजय पुंढीर उप पुलिस अधीक्षक एसजेपीयू एवं पर्यवेक्षण अधिकारी श्री वेदव्रत सिरमौर अतिरिक्त पुलिस अधिकारी ग्रामीण होंगे।