दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक (80 प्लस) मतदाताओं को मतदान दिवस निःशुल्क परिवहन सुविधा
दुर्ग। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले में लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के दौरान दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक (80 प्लस) आयु वर्ग के मतदाताओं को मतदान दिवस निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। मतदान केन्द्रवार दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों का चिन्हांकन कर उनके द्वारा मांगे जाने पर मतदान दिवस को उनके आवास स्थल से मतदान केन्द्र तक लाने एवं मतदान पश्चात् वापस उसके आवास स्थल तक निःशुल्क वाहन व्यवस्था रहेगी। उक्त वाहन को मतदाता रथ का नाम दिया जाएगा। इस पर मतदाता जागरूकता से संबंधित बैनर चस्पा रहेगा। दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को मतदान दिवस पर दिये जाने वाली निःशुल्क वाहन व्यवस्था हेतु उप संचालक समाज कल्याण विभाग प्रभारी अधिकारी होंगे।

More Stories
नव विवाहिता को दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर मारपीट करने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्यवाही,मामले में पति एवं जेठानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
इसाई चंगाई सभा में हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, पास्टर सहित दो आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही कर भेजा गया जेल
ठेकेदार संग मारपीट मामले मे भाजपा नेता अनिल चौरसिया समेत रिश्तेदारों पर FIR