नामांकन प्रक्रिया की गतिशीलता: लोकसभा निर्वाचन 2024 में कांकेर क्षेत्र में अभ्यर्थी ने दूसरे दिन जमा किया नाम-निर्देशन पत्र
राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लिए 4 अप्रैल तक लिए जाएंगे नामांकन
प्रथम चरण अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 11 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में
प्रथम चरण के निर्वाचन के लिए मतदान तिथि 19 अप्रैल को
रायपुर। लोकसभा निर्वाचन-2024 के द्वितीय चरण अंतर्गत छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा क्षेत्रों कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में नामांकन की प्रक्रिया 28 मार्च से प्रारंभ हो गई है। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लिए आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के अभ्यर्थी के रूप में श्री सोनसिंह ने आज अपना नामनिर्देशनपत्र जमा किया।
लोकसभा निर्वाचन 2024 के द्वितीय चरण अंतर्गत कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में नामांकन दाखिले की प्रक्रिया 28 मार्च से प्रारंभ हो चुकी है। अभ्यर्थी अपना नामांकन पत्र सार्वजनिक अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक जमा कर सकते हैं। द्वितीय चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 5 अप्रैल को की जाएगी। नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 8 अप्रैल 2024 है। द्वितीय चरण के निर्वाचन अंतर्गत कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्रों में 26 अप्रैल को मतदान होगा।
लोकसभा निर्वाचन-2024 के प्रथम चरण अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र में कुल 11 अभ्यर्थी निर्वाचन के लिए मतदाताओं के बीच जाएंगे। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान तिथि 19 अप्रैल है।

More Stories
राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गीतांजलि कौशिक के नेतृत्व में बोदरी में ,मटकी फोड़कर जताया विरोध
OPS की मांग को लेकर बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ महासंघ ने चेयरमेन के नाम मुख्य अभियंता मड़वा को सौपा ज्ञापन
नव विवाहिता को दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर मारपीट करने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्यवाही,मामले में पति एवं जेठानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल