छत्तीसगढ़ में नामांकन की अंतिम तिथि 27 मार्च, उम्मीदवारों की दौड़ तेज जारी
रायपुर। लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के निर्वाचन हेतु बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए आज राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के अभ्यर्थी के रूप में श्री कवल सिंह बघेल, भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी के रूप में श्री महेशराम कश्यप, बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी के रूप में श्री आयतु राम मंडावी और हमर राज पार्टी के अभ्यर्थी के रूप में श्री नरेन्द्र बुरका ने अपना नामनिर्देशन पत्र जमा किया।
बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए अब तक कुल पांच अभ्यर्थियों द्वारा कुल सात नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में प्रथम चरण के मतदान अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है। सार्वजनिक अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 मार्च को की जाएगी। उम्मीदवार 30 मार्च तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे।

More Stories
वन मंत्री केदार कश्यप का काफिला सड़क हादसे का शिकार, 4 पुलिस कर्मी और ड्राइवर गंभीर
फैमिली कोर्ट की काउंसिलिंग में फिर विवाद: पत्नी पर पति से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप
राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गीतांजलि कौशिक के नेतृत्व में बोदरी में ,मटकी फोड़कर जताया विरोध