महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा मतदाताओं को कांग्रेस की न्याय गारंटी की जानकारी दी गई, लोकसभा प्रत्याशी राजेन्द्र साहू को भारी मतों से जीत दिलाने की चर्चा
दुर्ग। शहर जिला महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा महत्वपूर्ण बैठक बघेरा में आयोजित की गई। बैठक में महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कन्या ढीमर के नेतृत्व और ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती भूमिका देशमुख,शहर उपाध्यक्ष श्रीमती किरण देशमुख व प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती हेमा साहू की अध्यक्षता में वार्ड क्रमांक 56 बघेरा एवं वार्ड क्रमांक 58 राम नगर में बैठक ली गयी।बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक का संचालन श्रीमती डॉ अश्वनी जांगड़े ने किया।बैठक में श्रीमती मंजू अरुण वोरा,जमुना साहू,श्रीमती राधिका राजेन्द्र साहू,रामकली यादव,सकून ढीमर विशेष रूप से मौजूद रही।इसके अलावा वीणा साहू,लक्ष्मी ढीमर,ललित ढीमर,पूर्व एल्डरमेन रत्ना नारमदेव सहित अन्य कांग्रेस नेत्रियों ने अपने विचार रखे।
इस अवसर पर शहर महिला कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा बैठक के दौरान मतदाताओ को कांग्रेस की न्याय गारंटी की जानकारी दी गयी। मतदाताओ से श्रीमती राधिका राजेन्द्र साहू ने मुलाकात कर उनकी समस्याओं को संज्ञान में लिया।बैठक में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी राजेन्द्र साहू को भारी मतों से जीत दिलाने की बात कही गयी।

More Stories
नव विवाहिता को दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर मारपीट करने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्यवाही,मामले में पति एवं जेठानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
इसाई चंगाई सभा में हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, पास्टर सहित दो आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही कर भेजा गया जेल
ठेकेदार संग मारपीट मामले मे भाजपा नेता अनिल चौरसिया समेत रिश्तेदारों पर FIR