रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि यह कैसा महतारी वंदन है? जिस योजना की राशि दिलाने का बहाना कर भाजपा नेता दुष्कर्म किया। मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला में हुई रेप की घटना के लिए साय सरकार जिम्मेदार हैं. महतारी वंदन योजना के लिए जिस प्रकार से साय सरकार ने नियम कायदे शर्तें बनाई है. उसे प्रदेश की माता बहने हताश और परेशान हो गई है. सारे नियम कायदे के बावजूद आज भी लगभग 70 प्रतिशत महिलाओं के खाता में महतारी वंदन योजना की पहली किस्त नहीं पहुंच पाई है. साय सरकार को जब महतारियों को पैसा देना ही नहीं था तो इतने चक्कर क्यों लगवाये हैं। भाजपा नेता के महतारी वंदन योजना की राशि दिलाने के झांसे में फंसी महिला दुष्कर्म की शिकार हो गई है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी शक्ति की बात करके बड़े-बड़े दावा करते हैं और भाजपा के नेता महिलाओं के साथ छेड़छाड़ दुष्कर्म हिंसा जैसे अपराधिक घटनाओं के आरोपी होते हैं और भाजपा उन्हें बचाती है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महिलाओं को भाजपा नेता के बहकावे में नहीं आना चाहिए उन्हें सावधान रहना चाहिए.साय सरकार महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के खाते में तत्काल राशि ट्रांसफर करें जनवरी-फरवरी मार्च माह की 3000 रु. की राशि मिलना था।

More Stories
नव विवाहिता को दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर मारपीट करने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्यवाही,मामले में पति एवं जेठानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
इसाई चंगाई सभा में हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, पास्टर सहित दो आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही कर भेजा गया जेल
ठेकेदार संग मारपीट मामले मे भाजपा नेता अनिल चौरसिया समेत रिश्तेदारों पर FIR