छत्तीसगढ़ सरकार ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा के प्रावधान के अनुसार और भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार यह निर्णय लिया है
रायपुर। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि लोकसभा चुनाव-2024 के संचालन के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को निर्वाचन आयोग में प्रतिनियुक्ति पर माना जाएगा। इसके साथ ही, ये अधिकारी निर्वाचन आयोग के नियंत्रण में रहेंगे। इस निर्णय को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार के गृह विभाग ने आज अधिसूचना जारी की है। यह निर्णय लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम और भारत निर्वाचन आयोग के परिपत्र के आधार पर लिया गया है। इसके अनुसार, निर्वाचन आयोग में प्रतिनियुक्ति पर माने जाने वाले पुलिस अधिकारी चुनाव की अवधि के दौरान आयोग के नियंत्रण और अनुशासन के अधीन होंगे।

More Stories
नव विवाहिता को दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर मारपीट करने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्यवाही,मामले में पति एवं जेठानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
इसाई चंगाई सभा में हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, पास्टर सहित दो आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही कर भेजा गया जेल
ठेकेदार संग मारपीट मामले मे भाजपा नेता अनिल चौरसिया समेत रिश्तेदारों पर FIR