जांजगीर। पूरे देश में होली के पांचवें दिन रंग पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इसी दिन जांजगीर चांपा जिले के जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित पंतोरा गांव में एक अनोखी और परंपरागत लट्ठमार होली खेली जाती है। यहां रंग गुलाल के साथ साथ सदियों पुरानी परंपरा के तहत लट्ठमार होली का आयोजन होता है जिसे स्थानीय भाषा में डंगाही होली कहा जाता है।
यह परंपरा राधा के गांव बरसाना की लट्ठमार होली की तर्ज पर निभाई जाती है। गांव के लोग इसे आस्था और परंपरा का प्रतीक मानते हैं और हर साल बड़ी श्रद्धा के साथ इसका आयोजन करते हैं।
मां भवानी मंदिर से जुड़ी है परंपरा
बलौदा ब्लॉक के पंतोरा गांव में स्थित मां भवानी मंदिर परिसर इस आयोजन का मुख्य केंद्र होता है। रंग पंचमी के दिन गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में मंदिर परिसर में जुटते हैं। यहां पहले मां भवानी की विधिवत पूजा अर्चना की जाती है और फिर लट्ठमार होली की परंपरा शुरू होती है।
ग्रामीणों के अनुसार यह परंपरा कई सौ साल पुरानी है और पीढ़ी दर पीढ़ी इसे निभाया जा रहा है। गांव के लोग इसे अपनी सांस्कृतिक पहचान और आस्था से जुड़ा हुआ मानते हैं।

More Stories
वन मंत्री केदार कश्यप का काफिला सड़क हादसे का शिकार, 4 पुलिस कर्मी और ड्राइवर गंभीर
फैमिली कोर्ट की काउंसिलिंग में फिर विवाद: पत्नी पर पति से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप
राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गीतांजलि कौशिक के नेतृत्व में बोदरी में ,मटकी फोड़कर जताया विरोध