जांजगीर में लड़कों को घर मिलने बुलाना लड़कियों को पड़ा महंगा, पकड़े जाने पर दोनों लड़कियों ने कर लिया जहर का सेवन, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर बिलासपुर रेफर

0
127

धरम तिवारी जांजगीर। जिले से आत्महत्या का एक और मामला सामने आया है जहां कीटनाशक दवाई के सेवन से एक युवती की मौत हो गई। दूसरी गंभीर है। दोनों युवतियों ने अपने प्रेमियों को घर में मिलने बुलाया था। इस दौरान मोहल्ले वालों को भनक लग गई और उन्होंने हंगामा मचा दिया। लोक– लाज के भय से दोनों लड़कियों ने जहर खा लिया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खोखरा निवासी प्रेमदास महंत अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। वह रोजी–मजदूरी करता है। मंगलवार के शाम 7 बजे जब दोनो पति– पत्नी घर में नहीं थे तब उसकी 17 वर्षीया पुत्री तुलसी महंत घर में अकेली थी। उसने अपने मामा परसदास की लड़की सकरेली निवासी 20 वर्षीया खुशबू महंत को भी अपने घर बुला लिया।

इसके बाद दोनों ने अपने प्रेमियों को बुला लिया। मिली जानकारी के अनुसार जब भी उनके माता-पिता घर से बाहर जाते थे तब यह अपने प्रेमियों को बुलाकर घर में मिलती थी। मोहल्ले वालों को इसकी भनक लग गई थी। कल जैसे ही दोनों के प्रेमी युवक अपने प्रेमिकाओं से मिलने आए थे, तब मोहल्ले वालों ने हंगामा मचा दिया। उन्होंने प्रेमी युवकों की जमकर पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। वही दोनों लड़कियों ने लोकलाज के भय से घर में रखा कीटनाशक पी लिया। लोगो ने डायल 112 को सूचना दी। जिसकी गाड़ी में दोनों को तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर ले जाया गया। इस संबंध में कीटनाशक पीने वाली खुशबू महंत द्वारा पुलिस को दिए बयान के अनुसार उनके घर में फार्मेलीन नाम का विषैला पदार्थ रखा हुआ था, जिसे दोनों ने पी लिया।जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवती की मौत हो गई। वही दूसरे की स्थिति को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here