ग्राम बोतली में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ मंडल स्तरीय चुनाव, चयनित पदाधिकारियों ने समाज के लिए कार्य करने का लिया शपथ 

0
77

लाला राम राठिया करतला कोरबा। जिले के ग्राम बोतली में 29 दिसंबर दिन रविवार को अखिल भारतीय चंद्रवंशीय राठिया कंवर उत्थान समिति के केंद्रीय निर्देशानुसार मंडल स्तरीय चुनाव मनोनयन पद्धति के माध्यम से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

चुनाव का संचालन केंद्रीय सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री दूबराज राठिया, संभागीय निर्वाचन अधिकारी श्री मनमोहन सिंह राठिया, और सहायक संभागीय निर्वाचन अधिकारी श्री श्रवण सिंह राठिया के मार्गदर्शन में किया गया।

📋 चयनित पदाधिकारीगण:

अध्यक्ष: श्री बिहारी सिंह राठिया (बोतली)

उपाध्यक्ष:

1️⃣ तरूणबाई राठिया (बोतली)

2️⃣ श्री मोहरसाय राठिया (चैनपुर)

3️⃣ श्री बाबूलाल राठिया (बिंझकोट)

सचिव: श्री टीकाराम राठिया (बिंझकोट)

कोषाध्यक्ष: श्री घुराऊराम राठिया (चैनपुर)

सूचना प्रसारण मंत्री: श्री टेकसिंह राठिया (बोतली)

कार्यकारिणी सदस्य:

रामनारायण राठिया, तिलकुंवर राठिया (चैनपुर), रामायणबाई राठिया, देवकुंवर राठिया, गजनसिंह राठिया, रामलाल राठिया (बोतली), महेश्वर राठिया (बिंझकोट)

संरक्षक: श्री अमृतलाल राठिया और बलभद्र सिंह राठिया (बोतली)

मुख्य आकर्षण:

कार्यक्रम का शुभारंभ ठाकुर देवता जी की पूजा-अर्चना और ग्राम के समस्त देवी-देवताओं के स्मरण के साथ हुआ। इस चुनाव में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और ग्रामीणों का जोश देखते ही बनता था।

उद्देश् :

चुनाव के माध्यम से समाज में एकता, प्रगति और विकास के लिए सभी पदाधिकारियों ने मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here