चन्द्र कुमार साहू कोरबा। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारणी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह के दिशा निर्देश पर गोपाल मोदी को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जानकारी है कि इससे पहले मनोज शर्मा इस पद पर थे, लेकिन उनके कार्यकाल विवादों से घिरा रहा, साथ ही वो कार्यकारणी का भी गठन सही नहीं कर पाए, संगठन के भीतर भी उसके खिलाफ असंतोष का माहौल था।
गोपाल मोदी से भाजपा कार्यकारणी को बहुत अधिक उम्मीदें हैं कि वो जिले में भाजपा की स्थिति को मजबूत करेंगे।