धरम तिवारी बनाए गए श्रमजीवी पत्रकार संघ दीपका के अध्यक्ष, पत्रकारों के हित में कार्य करने का लिया संकल्प संगठन का जताया आभार 

0
15

चन्द्र कुमार साहू कोरबा। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी, प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई, जिला अध्यक्ष कोरबा शशिकांत डिक्सेना की अनुशंसा पर दीपका बस्ती निवासी वरिष्ठ पत्रकार धरम तिवारी को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ दीपका कोरबा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर संघ के पदाधिकारियों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने धरम तिवारी को शुभकामनाएं दी।

साथ ही दीपका कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष बनने के बाद धरम तिवारी ने पत्रकारों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया और संगठन का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here