फिर दिखा रफ्तार का कहर, बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 3 बारातियों की मौत दर्जन भर से ज्यादा घायल

0
41

बलरामपुर। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बारातियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी की हालात स्थिर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला जिले के चांदो थाना क्षेत्र का है। शंकरगढ़ के रहने वाले एक श्खस की बारात झारखंड जा रही थी। इसी दौरान उनकी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन बारातियों की मौत हो गई। वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस से 50 से ज्यादा बाराती सवार थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here