मदरसे में चल रहा था नक़ली नोटों की छपाई की फैक्ट्री, पुलिस ने मौलवी समेत 4 लोगों को किया गिरफ्तार

0
109

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश पुलिस ने नकली नोट बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। नकली नोट बनाए जाने का खेल मदरसे में हो रहा था। इसी मदरसे से नकली करेंस बनाए जाने की फैक्ट्री को संचालित किया जा रहा था। इस काम में मदरसे का मौलवी भी शामिल था। पुलिस ने छापा मारकर मौलवी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने मौके से नकली नोट बनाए जाने की सामग्री भी पकड़ी है। पूरा मामला प्रयागराज जिले का है।

जानकारी के अनुसार शहर के मदरसा जामिया हबीबिया में नकली नोट बनाए जाने की फैक्ट्री संचालित हो रही थी। पुलिस-प्रशासन को जब इसकी खबर लगी तो शहर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने एक टीम बनाई और मदरसे पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से 1300 रुपये नकली नोटों की करेंसी पकड़ी। साथ ही पुलिस ने मौलवी तफसीरूल समेत चार युवकों को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पिछले तीन महीने से मदरसे में नकली नोट बनाए जाने का खेल चल रहा था। गिरफ्तार मौलवी ने उड़ीसा के रहने वाले जाहिर खान को मदरसे में किराए पर कमरा दे रखा था। वही नकली नोटों की फैक्ट्री संचालित कर रहा था। गिरफ्तार किए गए लोगों ने पुलिस को बताया कि 15 हजार के बदलते 45 हजार के नकली नोट दिए जाते थे। गिरफ्तार मौलवी जाहिर खान के साथ शेयर होल्डर था। पुलिस पूछताछ में ये भी पता चला है कि बाजार में नकली नोट को सप्लाई करने के लिए प्रयागराज जिले के करैली निवासी मोहम्मद अफजल और मोहम्मद शाहिद को लगाया गया था। नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने के बाद पुलिस ने बताया कि बाजार में लाखों की संख्या में नकली नोटों को खपाया जा चुका है। पुलिस को मदरसे से नकली नोट बनाए जाने में इस्तेमाल स्कैनर, प्रिंटर और कागज के अलावा अन्य उपकरण भी मिले हैं। पुलिस गिरफ्तार लोगों से उनकी सरगना की पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here