कर्ज से परेशान युवक ने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या, बाथरूम में थी पत्नी पुलिस जांच में जुटी 

0
88

हजारी लाल पाण्डेय रायगढ़। जिले के पंजरी प्लांट क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाला युवक अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विनोद(27) चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के पंजरी प्लांट का रहने वाला था, जो पेशे से वाहन चालक था। गुरुवार की सुबह साढ़े 10 बजे वाहन चलाकर कर घर लौटा। उसके बाद पत्नी से बातचीत की। जब उसकी पत्नी बाथरूम गई तो विनोद ने घर के कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 10 मिनट बाद पत्नी बाहर निकली, तब इसकी जानकारी मिली। इसके बाद लोगों की भीड़ लग गई। वहीं, इसकी सूचना चक्रधरनगर थाने में दी गई। पुलिस टीम मौके पर आई और पंचनामा के बाद शव को नीचे उतरा। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि विनोद कर्ज से परेशान था। चक्रधर नगर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here